HNN/चंबा
जिला चंबा में पुलिस ने मारुति कार में सवार दो व्यक्तियों को 5.35 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान आकाश कुमार वार्ड नं-4 धोबी मोहल्ला बनीखेत और बंटी निवासी मोहल्ला रामबाग जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गश्त के दौरान लाहड़ नामक स्थान पर एक मारुति कार को जांच के लिए रोका। तभी कार सवार दोनों व्यक्ति पुलिस को सामने देख घबरा गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उनकी तलशी ली। तलाशी लेने पर दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 5.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





