HNN / कांगड़ा
जिला कांगड़ा के उपमंडल ज्वाली में चंदन तस्कर गिरोह सक्रिय हो गया है। यहां आए दिन चंदन के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। जिसके चलते लोग काफी परेशान है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में स्वर्ण सिंह ने बताया कि देर रात तस्कर उनकी जमीन से सफेद चंदन के 4 पेड़ों को काट कर ले गए।
तो वहीं छह पेड़ों पर कट के निशान लगाए हैं। वही ज्ञान सिंह ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी जमीन से भी देर रात किसी ने लंदन के एक पेड़ पर कुल्हाड़ी चलाई तो वहीं दूसरे पेड़ पर कट का निशान लगाया है। पेड़ के गिरने की आवाज सुनकर लोगों ने शोर मचाया तो तस्कर लकड़ी को छोड़कर फरार हो गए।
उधर, एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। तस्करों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।