सिरमौर के प्रतिनिधिमंडल ने संजय टंडन को फूल माला व सिरमौरी डांगरे से किया सम्मानित
HNN/नाहन
चंडीगढ़ शहर में सिरमौर जिला के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा लोकसभा प्रत्याशी चंडीगढ़ संजय टंडन से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई मयंक शर्मा, राजेश शर्मा एवं जयप्रकाश ने की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रतिनिधिमंडल ने संजय टंडन को फूल माला एवं “सिरमौरी डांगरे” से सम्मानित किया। इस प्रतिनिधिमंडल में सिरमौर जिला के चंडीगढ़ में रहने वाले काफी लोगों ने भाग लिया और सभी लोगों ने भाजपा संगठन का धन्यवाद किया क्योंकि बीजेपी ने ही सिरमौर जिला के 6 दशक पुरानी मांग को पूरा किया है।

सभी लोगों ने कहा भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। प्रतिनिधिमंडल में आए सभी सिरमौर के लोगों ने आगामी लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को अपना समर्थन दिया एवं उनको शुभकामनाएं दी।

इस प्रतिनिधिमंडल में चंडीगढ़ लोकसभा विस्तारक अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान, युवा नेता प्रियांशु सूर्य, सोहन ठाकुर, अनिल शर्मा, अनिल चौहान, अधिवक्ता नेहा तोमर, अशोक शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




