घुटनों के बल बिहार से मन्नत लेकर मां नयना के दरबार पहुंचा श्रद्धालु, बोला…
HNN / बिलासपुर
मां नयना देवी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। यहां हिमाचल ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेकने पहुंचते हैं। शनिवार को भी एक श्रद्धालु घुटनों के बल चल कर मां के दरबार में शीश नवाने पहुंचा। श्रद्धालु हाथ में प्रसाद की टोकरी पकड़कर, कंधे के ऊपर झंडा उठाए घुटनों के बल जैसे ही मां के दरबार में पहुंचा वहां उपस्थित सभी भक्त उसे देखकर हैरान रह गए।
वहां उपस्थित सभी भक्तों ने श्रद्धालु का फूलों से स्वागत किया। बता दे कि श्रद्धालु बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला है। श्रद्धालु का कहना था कि पहले भी माता के दरबार में मन्नत लेकर आया था लेकिन उसे आशा है कि माता इस बार जरूर उसकी मन्नत को पूरी करेंगी।