घर की छत पर मिला अध्यापिका का जला हुआ शव, हत्या का आरोप…..

BySAPNA THAKUR

Nov 21, 2021

HNN/ ऊना

पुलिस थाना गगरेट के तहत गांव मारवाड़ी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस द्वारा महिला का शव घर की छत पर जला हुआ बरामद किया गया है। हालांकि यह हत्या है या आत्महत्या इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं तथा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय मीनाक्षी निजी स्‍कूल में अध्‍यापिका थी। बताया जा रहा है कि निजी उद्योग में कार्यरत मीनाक्षी का पति अमरजीत सिंह जब रोजाना की तरह घर पहुंचा तो उसे घर पर कोई नहीं दिखाई दिया। जिसके बाद अमरजीत अपनी पत्नी को ढूंढता हुआ घर की छत पर पहुंचा तो उसने देखा कि मीनाक्षी छत पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी तथा उसका शरीर बुरी तरह से जला हुआ था। जिसके बाद अमरजीत ने इस बाबत जानकारी अपने परिजनों और पुलिस को दी।

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। तो वहीं दूसरी तरफ महिला के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर मीनाक्षी को जलाने का आरोप लगाया है। ससुरालियों के मुताबिक मायके पक्ष के लोग मीनाक्षी को अक्सर तंग करते थे तथा मीनाक्षी और उसके पति के बीच कई बार लड़ाई-झगड़ा भी हुआ है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: