लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ग्रेनी स्मिथ सेब ने आजादपुर मंडी में मचाया धमाल, 120 रुपये किलो बिका

NEHA | 23 सितंबर 2024 at 11:23 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

कश्मीर से सेब की आमद शुरू होने के बाद सेब के दामों में गिरावट आ रही है, लेकिन हिमाचल के ग्रेनी स्मिथ सेब को बेहतर दाम मिल रहे हैं। दिल्ली की आजादपुर फल मंडी में ग्रेनी स्मिथ सेब की धूम मची हुई है। इसकी गहरे हरे रंग की वजह से खरीदार हाथों हाथ ले रहे हैं। आजादपुर मंडी में ग्रेनी स्मिथ सेब 120 रुपये किलो बिक रहा है।

कुल्लू जिले के जरी निवासी बागवान पंकज ठाकुर का सेब आजादपुर मंडी में 1200 रुपये बॉक्स के दाम पर बिका है। पंकज ठाकुर ने बताया कि उनके बगीचे में ग्रेनी स्मिथ किस्म के 150 पौधे हैं। पिछले साल 10 किलो का बॉक्स 1000 से 1100 रुपये बिका था, इस साल 1200 रुपये रेट मिला है। ग्रेनी स्मिथ सेब की आस्ट्रेलिया मूल की पॉलिनाइजर किस्म है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ग्रेनी स्मिथ सेब में शुगर की मात्रा कम होती है और इसकी शेल्फ लाइफ भी अधिक है। सामान्य तापमान में रखने पर भी यह सेब एक से दो महीने तक खराब नहीं होता। इसका पौधा अन्य किस्मों के मुकाबले तीन गुणा तेजी से बढ़ता है। बेहतरीन क्वालिटी के चलते कुल्लू के ग्रेनी स्मिथ को 120 रुपये किलो रेट मिला है। हाई प्रीमियम क्वालिटी के कारण इस सेब की दिल्ली एनसीआर के फाइव स्टार होटलों में डिमांड रहती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें