लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गौशाला में लगी आग की चपेट में आने से पिता की मौत, बुरी तरह झुलसा बेटा

Ankita | 17 मई 2024 at 3:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल की भराड़ू पंचायत के अलगाबाड़ी गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां गौशाला में लगी आग की चपेट में आने से 70 वर्षीय पिता की मौत हो गई है।

इसके अलावा 40 वर्षीय बेटा बुरी तरह झुलसा है। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, 70 वर्षीय अनिरुद्ध चौधरी गौशाला में पशुओं को चारा डालने गया था। इस दौरान अचानक ही गौशाला में चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अनिरूद्ध चौधरी गोशाला में बंधे मवेशियों को बचाते हुए आग की चपेट में आ गया।

इसके बाद 40 वर्षीय बेटा सुरेश चौधरी गौशाला आया तो पिता को बचाते हुए वह भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]