DEAD6-2.jpg

गोविंद सागर झील में डूबा 26 वर्षीय युवक

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर की गोविंद सागर झील में एक 26 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है जो पंजाब के भटिंडा का रहने वाला था। वहीं पुलिस को जैसे ही शव मिलने की सूचना मिली उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने फोन पर पुलिस को सूचना दी कि गोविंद सागर झील में एक शव तैर रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को पानी से बाहर निकाला। बता दें कि युवक भीख मांग कर अपना गुजारा करता था। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक को कई बार झील किनारे मछलियां पकड़ते हुए भी देखा गया है। वही झील के किनारे से एक बैग भी बरामद हुआ है जिसमें दो मछलियां मृत मिली है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।


by

Tags: