लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गोरक्षक दल ने पकड़े पशुओं से भरे दो ट्राले, 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Ankita | 20 मार्च 2024 at 3:43 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में समकरी खड्ड पुल के पास पशुओं से भरे दो ट्राले पकड़े गए है। मामले में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान चालक विजय कुमार व चालक सुरेश नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, समकरी खड्ड पुल के पास गोरक्षक दल के अध्यक्ष दीपक कुमार व उपाध्यक्ष अभिमन्यु कालिया ने अवैध रूप से दो ट्रॉला जीपों में भर कर ले जा रहे छह बैलों को पकड़ा। इस बारे जाहू पुलिस चौकी में शिकायत की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रॉला जीप नंबर एचपी 67-1874 व एचपी 67-5333 के चालक विजय व सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी राकेश चंदेल ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]