लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गुरुग्राम के युवक ने डाक विभाग में फर्जी दस्तावेजों से हासिल की नौकरी, मामला सामने आया

PARUL | 10 सितंबर 2024 at 7:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के डाक विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी लेने का एक और मामला सामने आया है। डाक विभाग के निरीक्षक शिमला उपमंडल विजय ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी है कि नितिन निवासी बारहखड़ी रहेजा, गुरुग्राम का डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर चयन हुआ था, लेकिन जब आरोपी के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की गई तो वे फर्जी पाए गए हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।इससे पहले भी डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के पदों पर हुई भर्ती में फर्जी दस्तावेजों से भर्ती होने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला शिमला की बात करें तो अभी तक इस तरह के पांच मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें दस्तावेजों की जांच के बाद कर्मचारी के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। इसको देखते हुए डाक विभाग अपने स्तर पर प्रदेश भर में हुई नियुक्तियों की जांच कर रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]