दिन-रात मेहनत कर पिता ने पढ़ाई में नहीं आने दी कोई कमी, बेटा-बेटी में नहीं किया कोई फर्क
HNN / हमीरपुर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से बुधवार रात को नीट यूजी परीक्षा का परिणाम घोषित किया। जिसमे हिमाचल प्रदेश के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वही , जिला हमीरपुर के विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत पुतड़ियाल की रिया तथा सिया दो सगी बहनो ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सिया ने 645 तो रिया ने 617 अंक प्राप्त कर माता-पिता तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों युवतियां गरीब परिवार से संबंध रखने वाली हैं। बेटियों के पिता ट्राला चालक हैं और माता गृहिणी हैं। इन्होंने पहले ही प्रयास में अच्छे अंक लेकर नीट की परीक्षा पास की है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
ट्राला चालक कुशल कुमार ने बताया कि उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत कर दोनों बेटियों को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर से जमा दो की शिक्षा ग्रहण करवाई। उन्होंने कभी बीटा-बेटी में कोई फर्क नही किया। पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाली दोनों बेटियों ने नीट की परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर तैयारी की और प्रथम प्रयास में ही परीक्षा उत्तीर्ण की। उधर, दोनों बेटियों ने इस कामयाबी का श्रेय अपने गुरुजनों तथा माता पिता को दिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





