लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गणेश विसर्जन के दौरान हुआ हादसा बाण गंगा बहा में युवक

NEHA | 14 सितंबर 2024 at 2:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/काँगड़ा

चामुंडा में गणेश चतुर्थी के सातवें दिन गणेश मूर्ति विसर्जन के समय एक युवक बाण गंगा में बह गया। युवक का नाम रामू है और वह बिहार का रहने वाला है, जो योल में मिस्त्री का काम करता है। वह गहरे पानी में जाने लगा कि पैर फिसलने से वह बह गया।

होम गार्ड के जवानों और स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद युवक को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि गणेश विसर्जन के समय या ऐसे भी कोई श्रद्धालु बाण गंगा में न उतरे, क्योंकि जल स्तर बढ़ने से जानी नुकसान हो सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस हादसे के बाद मंदिर प्रशासन और पुलिस ने बाण गंगा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे गणेश विसर्जन के समय सावधानी बरतें और गहरे पानी में न जाएं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]