खेलते-खेलते छत से गिरा 13 वर्षीय किशोर, दर्दनाक मौत

BySAPNA THAKUR

Dec 2, 2021

HNN/ चंबा

जिला चंबा में एक 13 वर्षीय किशोर की छत से गिरकर मृत्यु हो गई है। मामला जनजातीय क्षेत्र पांगी की पंचायत फिदरू के गवाड़ी गांव का है। यहां 13 वर्षीय किशोर हितेंद्र कुमार पुत्र काकू राम निवासी गांव फिडपार अचानक ही खेलते-खेलते छत से नीचे जा गिरा।

जिस समय यह हादसा हुआ उस समय किशोर अपने पिता के साथ एक शादी समारोह में गया हुआ था। यही अचानक किशोर छत से नीचे गिर गया तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल किलाड़ पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

उधर, पुलिस थाना पांगी के प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस द्वारा किशोर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: