खुशखबरी -हिमाचल के 277 टीजीटी को सरकार का तोहफा, बने हेडमास्टर

ByPRIYANKA THAKUR

Dec 3, 2021

HNN / शिमला

प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में तैनात 277 टीजीटी को पदोन्नत कर हेड मास्टर बना दिया है। इसके साथ ही पदोन्नत किए गए इन हेडमास्टरों को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्तियां भी दे दी गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने नए मुख्य अध्यापकों की तैनाती कर सूची जारी कर दी है। 20 दिसंबर तक पदोन्नत हेडमास्टरों को पद ग्रहण करने को कहा गया है।

वही , नवनियुक्त हेडमास्टर पदोन्नति लेने से मना नहीं कर सकेंगे। विशेष परिस्थिति पर ही पदोन्नति को यह शिक्षक नहीं ले सकेंगे। ऐसे शिक्षकों को आगामी एक वर्ष तक पदोन्नति प्रक्रिया से भी बाहर रखा जाएगा।वही, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और निदेशक का मुख्य अध्यापकों की प्रोमशन लिस्ट निकालने के लिए आभार व्यक्त किया है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: