HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
जिला ऊना में उप तहसील जल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खरयालता में रोटरी नेत्र चिकित्सा अस्पताल धुसाडा की सौजन्य से खरयालता पंचायत भवन में निशुल्क नेत्र और दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत खरयालता के प्रधान राकेश धीमान ने की।
इस शिविर में रोटरी नेत्र चिकित्सा अस्पताल धुसाडा के नेत्र विशेषज्ञ के डॉ. अनिल कुमार व सहायक राहुल कुमार ने लगभग 60 मरीजों जिसमें स्थानीय नागरिकों के दांतो व नेत्र संबंधित रोगों को जांचा, तथा सभी को आंखों और दांत से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए विशेष सावधानियां रखना के बारे में जागरूक किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आयोजित शिविर में निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 60 मरीजों की आंखों व दांतों की जांच की गई और 10 मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। इस अवसर पर रिटायर्ड मेजर रघुवीर सिंह डढवाल ने आम जनता को मिलने वाली चिकित्सा संबंधित सुविधाओं की जानकारी लेकर तथा संस्थाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य है।
इसलिए लोगों को बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।बच्चों को आजकल फैलते प्रदूषण एवं अत्यधिक मोबाइल का उपयोग करने से अपनी आंखों का बचाव करना चाहिए। हरी सब्जियां का अत्यधिक उपयोग करना चाहिए। आजकल बच्चे जंक फूड ज्यादा खाने से कैविटी का खतरा बना रहता है। इस समस्या को देखते हुए ऐसे शिविरों का आयोजन करना अति आवश्यक है।
कार्यक्रम में 2 व्यक्तियों को मोतियाबिंद आठ मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, साथ ही संस्था द्वारा चश्मे व निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय प्रधान राकेश धीमान ने रोटरी आई हॉस्पिटल धुसाडा का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस प्रकार हम अपने शरीर के बाकी अंगों की जांच करवाते हैं।उसी प्रकार हमें अपने दांतों व आंखों को भी नियमित अंतराल पर शिविरों से जांच करवाते रहना चाहिए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group






