लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

क्रांतिशील को दवा विक्रेता संगठन राजगढ़ के अध्यक्ष पद की कमान

Ankita | 27 जुलाई 2024 at 8:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

दवा विक्रेता संगठन राजगढ़ की बैठक में चुनी नई कार्यकारिणी

HNN/ राजगढ़

“दवा विक्रेता संगठन राजगढ़” की बैठक में शनिवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें क्रांतिशील चौहान को सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि विनोद कुमार को महासचिव बनाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके साथ-साथ प्रदीप ठाकुर को उपाध्यक्ष, प्रमोद पुंडीर और सचिन शर्मा को मीडिया प्रभारी, अमन शर्मा को कोषाध्यक्ष, जबकि विनोद दानी, संचित शर्मा और विवेक शर्मा को सलाहकार चुना गया है।

इससे पूर्व संगठन के पूर्व अध्यक्ष विनोद दानी की अध्यक्षता में दवा विक्रेताओं ने संगठन से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर (SHEDULE H-1) और एनआरएक्स दवाओं को सूचीबद्ध करने, दवाइयों की दुकानों में तापमान मापक यंत्र लगाने के बारे में संगठन में शामिल नए विक्रेताओं को जानकारी दी गई।

साथ ही फूड लाइसेंस की अनिवार्यता पर भी चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में बिना लाइसेंस के दवा विक्रताओं (झोलाछाप ) से कई समस्याएं पैदा हो रही हैं। इसके साथ संगठन में शामिल हुए नए दवा विक्रेताओं को (SHEDULE H-1) दवा के रजिस्टर भी दिए गए और इन्हें सूचीबद्ध करने संबंधी जानकारी भी दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]