Loading...

कोविड-19 व इन्फ्लूएंजा दोनों संक्रमण से मिलेगी सुरक्षा, जल्द उपलब्ध होगी ‘टू-इन-वन वैक्सीन’

By PARUL Published: 11 Jun 2024, 1:39 PM | Updated: 11 Jun 2024, 1:42 PM 1 min read

कोरोना की ही तरह से हर साल इंफ्लूएंजा वायरस से संक्रमण के कारण भी दुनियाभर में लाखों लोग बीमार होते हैं। इन संक्रामक रोगों से बचाव के लिए शोधकर्ताओं की एक टीम कोविड-19 और फ्लू के लिए ऐसे खास तरह के टीके का निर्माण कर रही है जिससे इन दोनों संक्रामक रोगों से बचाव किया जा सके।

इसी दिशा शोधकर्ताओं की एक टीम ‘टू इन वन’ वैक्सीन बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस संबंध में 10 जून को वैक्सीन निर्माता कंपनी मॉडर्ना ने बताया कि वह इस तरह के एक टीके पर काम कर रही है।

शुरुआती परिणामों में ये संयुक्त कोविड-19/इन्फ्लूएंजा टीका सार्स-सीओवी-2 और इन्फ्लूएंजा के खिलाफ मौजूदा अलग-अलग टीकों से बेहतर परिणाम देती हुई देखी गई है। बता दें सभी लोगों को निकट भविष्य में हर साल कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा दोनों के लिए टीकाकरण कराना चाहिए।

Tags: