लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं में स्थापित अत्याधुनिक स्वचालित मौसम केंद्र शुरू

PRIYANKA THAKUR | 26 नवंबर 2021 at 3:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

किसानों को मिलेगी मौसम की स्टीक जानकारी, 5 दिन के मौसम का मिलेगा पूर्वानुमान

HNN / नाहन

जिला सिरमौर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं में स्थापित अत्याधुनिक स्वचालित मौसम केंद्र अधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। इस मौसम केंद्र के शुरू होने से किसानों को मौसम की स्टीक जानकारी मिलेगी। इससे किसानों को बीज की बुआई सहित अन्य काम करने के लिए मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी मिल सकेगी। गौरतलब हो कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुप में किसानों को मौसम के अनुसार खेती से संबंधित जानकारी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 3 मीटर से 10 मीटर ऊंचाई पर हवा की गति व हवा की दिशा, हवा में नमी की मात्रा, सूर्य की चमक, वर्षा की मात्रा मृदा में 10 सेमी, 30 सेमी, 70 सेमी और 100 सेमी गहराई तक नमी व तापमान का पता चलेगा। इस अत्याधुनिक स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहयोग से की गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के परियोजना प्रभारी अधिकारी डॉ. सुखदेव सिंह पलियाल ने बताया कि वेधशाला की स्थापना से अब किसानों को जो मौसम पूर्वानुमान दिया जा रहा है, उसमें और ज्यादा पारंगतता आएगी।

कृषि को और आसन व लाभदायक बनाया जा सकेगा। इस अत्याधुनिक मौसम वेधशाला से कृषि क्षेत्र में उपयोग की जाने वाली क्रियाएं जैसे खेत की तैयारी, बिजाई, सिंचाई, खादों का छिड़काव, खरपतवार नाशी व कीटनाशकों का छिड़काव आदि क्रियाओं के प्रयोग के उपयुक्त समय के बारे में बता सकते हैं। जिससे की मौसम परिवर्तन से होने वाले फसलों पर विपरीत प्रभाव को कम करके फसल उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाया जा सकेगा।

केंद्र के मौसम इकाई के विषय वस्तु विशेषज्ञ भीम पारीक ने बताया कि इस अत्याधुनिक स्वचालित मौसम वेधशाला से किसानों को फसल उत्पादन, फल उत्पादन, सब्जी उत्पादन व पशुपालन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद मिलेगी। इस वेधशाला से प्रत्येक 15 मिनट में हो रहे मौसम परिवर्तन की जानकारी मिलेगी। इस परियोजना के अंतर्गत जिले के विभाजित 6 ब्लॉक के किसानों को केंद्र द्वारा प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आगामी 5 दिनों के लिए जारी होने वाले मौसम पूर्वानुमान पर आधारित कृषि सलाह मोबाइल पर संदेश व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदान की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]