Loading...

कुल्लू में पर्यटकों को रिवाल्वर दिखाकर धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By PARUL Published: 10 Sep 2024, 7:32 PM | Updated: 10 Sep 2024, 7:32 PM 1 min read

HNN/कुल्लू

कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के तुलगा में एक व्यक्ति पर गेस्ट हाउस में रुके दो पर्यटक युवकों को रिवॉल्वर दिखाकर डराने और धमकाने का आरोप है। पुलिस ने रिवॉल्वर दिखाने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है।

पुलिस को दिए शिकायत पत्र में पवन कुमार ने कहा कि 9 सितंबर को शाम करीब 6:00 बजे होम स्टे में एक पर्यटक अब्दुल नसीफ ठहरा था। करीब 7:30 बजे यह अजीब सी हरकतें करने लगा और होम स्टे के कमरे से निकल कर घूमने लगा। नशे की हालत में आरोपी ने अपने पास से एक रिवाॅल्वर निकालकर होम स्टे के दूसरे कमरे में ठहरे अक्षय और अनुपम को डराया। एक युवक तो डर से बेहोश हो गया था। आरोपी के पास रिवाॅल्वर और खुखरी थी।

एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Tags: