Loading...

कुल्लू में दुष्कर्म के बाद 16 वर्षीय नाबालिग गर्भवती, मामला दर्ज

By PARUL Published: 19 Mar 2024, 4:03 PM | Updated: 19 Mar 2024, 4:03 PM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी तीन महीने से नाबालिग का यौन शोषण कर रहे थे।

इतना ही नहीं दोनों आरोपी पीड़िता को इस संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। जब पीड़िता ने इस बाबत अपनी मां को बताया तो उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नाबालिग का मेडिकल करवा कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।