लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

कुल्लू दशहरे में प्रस्तुति देने पहुंचे यूक्रेन के कलाकार, अपने देश की संस्कृति का…

PRIYANKA THAKUR | 10 अक्तूबर 2022 at 3:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में जहां हिमाचल प्रदेश के कलाकार खूब धमाल मचा रहे हैं। तो वही बाहरी राज्यों से आए कलाकार भी लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इस बार दशहरा में चार देशों के सांस्कृतिक दल प्रस्तुति दे रहे हैं। इसी बीच 7 और 8 अक्तूबर को कुल्लू में लोगों को सांस्कृतिक संध्या में कुछ अलग ही लोग स्टेज पर दिखे।

दरअसल, सात और आठ अक्तूबर की सांस्कृतिक संध्याओं में यूक्रेन की चार महिला कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। उन्होंने उत्सव की दो सांस्कृतिक संध्याओं में अपने नृत्य से अपने देश की संस्कृति को पेश किया। इस दौरान हजारों दर्शकों की भीड़ ने तालियों और सीटियों से उनका स्वागत कर उनकी हौसलाफजाई की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इतना ही नही इन्हे दो-दो बार कार्यक्रम पेश करने का मौका दिया। युद्ध में अपनों को खोने के गम के बाद भी इन यूक्रेनी कलाकारों ने अपने देश की संस्कृति का बखूबी तरीके से प्रचार-प्रसार किया। उधर, अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि यूक्रेन के सांस्कृतिक दल को कंपनी के जरिये ही बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि इस बार दशहरा में चार देशों के सांस्कृतिक दल प्रस्तुति दे रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]