लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कुटलैहड़ में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने को प्रशासन ने शुरू किए प्रयास

Ankita | 5 जुलाई 2024 at 1:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उपायुक्त जतिन लाल ने अधिकारियों के साथ किया अंदरौली का दौरा

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान पर्यटन की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा की तथा इस दृष्टि से उठाए जाने वाले विभिन्न कदमों पर विचार विमर्श किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गत दिनों मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खु ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान अंदरौली में जहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र का दौरा किया था तो वहीं जिला प्रशासन को विभिन्न संभावनाएं तलाशने को दिशा-निर्देश जारी किए थे। मुख्यमंत्री के इन्हीं निर्देशों के तहत उपायुक्त ऊना ने बंगाणा उपमंडल के अधिकारियों के साथ अंदरौली पर्यटन स्थल का दौरा किया तथा पर्यटन की दृष्टि से विभिन्न संभावनाओं पर व्यापक विचार विमर्श किया।

जिला प्रशासन ने अंदरौली में कुटलैहड़ पर्यटन विकास समिति (केटीडीएस) के तहत पर्यटन विकास की विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास शुरू किए हैं। इन प्रयासों से जहां ऊना जिला के अंदरौली में पर्यटन विकास को बल मिलेगा तो वहीं स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]