लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कुटलैहड़ में जल्द स्थापित होगा औद्योगिक क्षेत्र

NEHA | 13 सितंबर 2024 at 12:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने विधायक बनने के बाद 100 दिन के कार्यकाल का लेखजोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के युवाओं को रोजगार देने के लिए मोमन्यार के जोगी पंगा में 300 कनाल सरकारी भूमि का निरीक्षण कर औद्योगिक क्षेत्र के लिए चयनित की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू की ओर से मानसून सत्र में कुटलैहड़ में औद्योगिक क्षेत्र लगाने की स्वीकृति दे दी गई है।

विवेक शर्मा ने कहा कि उन्होंने 100 दिनों के विधायक कार्यकाल में राज्य के मुख्यमंत्री का कुटलैहड़ प्रवास करवा कर कुटलैहड़ अघलोर में 17 करोड़ का ऊर्जा पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास करवाया। दो और पावर प्रोजेक्ट एक लमलेहड़ी और एक अन्य लगाने की स्वीकृति प्रदान करवाई। विवेक शर्मा ने कहा कि 100 दिनों के कार्यकाल में हमने कुटलैहड़ सड़क शिक्षा स्वास्थ्य के सुधार के लिए धरातल पर काम किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देने और क्रूज मोटर बोट चलाने के लिए 12.50 करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है। झील के आसपास सड़क भी चौड़ी होगी। पांच सितारा होटल भी बनेगा। उन्होंने कहा कि उनके अभी तक के कार्यकाल में 8.32 करोड़ रुपये विकास कार्यों में लगाए, जिसमें विधायक निधि से कुटलैहड़ के विकास में 62.50 लाख रुपये दिए। भ्यांबी से बड़सर तक सड़क के सुधारी करण पर 33 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे। पेयजल योजना के लिए 17 करोड़ और सिंचाई पर 46 करोड़ की योजना बनेगी। इसमें बीबीएमबी से स्वीकृति मिल गई है। कुटलैहड़ की 62 पंचायतों में एक दिन में 6200 पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]