लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

किसान सभा ने दिया किसान बचाओ, खेती बचाओ, भाजपा हराओ का नारा

Ankita | 16 मई 2024 at 4:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बैठक में भाजपा की किसान विरोधी नीतियों पर बरसी हिमाचल किसान सभा

HNN/ नाहन

हिमाचल किसान सभा जिला सिरमौर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक वीरवार को नाहन में हुई। बैठक की अध्यक्षता सतपाल मान ने की। बैठक में कहा गया कि किसान सभा इस चुनाव में किसान बचाओ, खेती बचाओ, भाजपा हराओ नारे के साथ जनता के बीच प्रचार करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस मौके पर किसान सभा के महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने किसानों से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में किसान विरोधी भाजपा सरकार को हराना जरूरी है। उन्होंने कहा, देश में जब से भाजपा नीत राजग सरकार सत्ता में आई, किसानों पर बड़े-बड़े हमले किए।

किसानों से झूठे वायदे कर सत्ता हथियाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करेंगे। किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य दिया जाएगा। ये भी कहा था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना करेंगे, लेकिन सब इसके उलट हुआ।

किसान परिवार की 2012 में मासिक आय 2855 रुपए थी, जो 2019 में घटकर 2816 रुपए मासिक रह गई। देश में किसानों को उसकी जमीन से बेदखली के लिए कानून बनाए, जिनको किसानों ने अपने संघर्ष के बूते वापस करवाया।

इस दौरान 800 के करीब किसानों ने अपनी शहादत भी दी, जिसकी जिम्मेदार केंद्र की भाजपा सरकार है। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि 2014 से 2022 तक 1,00,474 किसानों ने देश में आत्महत्या की। 2016 में आई प्रधानमंत्री बीमा योजना बुरी तरह सिकुड़ गई। कुछ राज्यों ने तो अपनी योजना शुरू कर दी, क्योंकि इसमें बड़े स्तर पर कॉर्पोरेट मुनाफाखोरी हुई।

पिछले दस वर्षों में पूंजीपतियों को 15 लाख करोड़ का लोन माफ किया गया, जबकि किसानों को किसी तरह की लोन माफी व राहत नहीं दी गई। 2006 के वनाधिकार कानून को संशोधित करके ग्रामीण जनता के वनाधिकार कम किए गए। इस मौके पर किसान पदाधिकारी जगदीश पुंडीर, राम सिंह वालिया, राजीव ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, राकेश रमौल आदि मौजूद थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]