HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर अब यातयात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान आज से ऑनलाइन ही कटेंगे। पुलिस ने टनल नंबर-1 कैंची मोड़, मंडी भराड़ी चौक, औहर और टनल चार टीहरा के पास आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) लगाया है।
यह सिस्टम मोटर वाहन अधिनियम की अवहेलना जैसे निर्धारित गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाना, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग आदि के चालान नियमित रूप से कार्य करना शुरू कर देगें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
गौरतलब है कि फोरलेन पर तय गति का पालन कराने के लिए पुलिस ने कुछ माह पहले इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया था। अभी तक यह सिस्टम ट्रायल बेस पर चल रहा था। अब शनिवार से इसे नियमित रूप से चलाया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





