Loading...

कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, महिला जख्मी

By Ankita Published: 20 Mar 2024, 4:03 PM | Updated: 20 Mar 2024, 4:03 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में घुमारवीं पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कार ने स्कूटी को टक्कर मारकर एक महिला को घायल कर दिया, जिससे घायल महिला को सिर, बाजू व टांगों में चोटें आई हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता प्रियंका शर्मा पत्नी प्रदीप कुमार निवासी कुठेड़ा तहसील घुमारवीं ने बताया कि वह आईपीएच कॉलोनी घुमारवीं में स्कूटी पर जा रही थी। जैसे ही झुंगी के पास पहुंची तो वहां पर घुमारवीं की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह स्कूटी सहित नीचे गिर गई।

इस सड़क हादसे में उन्हें सिर, बाजू व टांगों में चोटें आई हैं। उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा घुमारवीं सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। कार चलाने वाले व्यक्ति की पहचान मनीष निवासी टिक्करी, डाकखाना व तहसील घुमारवी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।