कार्तिक की पूर्णिमा पर श्री रेणुका जी में आस्था की डुबकी

BySAPNA THAKUR

Nov 19, 2021

HNN/ श्री रेणुका जी

कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर रेणुका झील में हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। यह श्रद्धालु न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि बाहरी राज्यों से भी भारी तादाद में स्नान करने पहुंचे। पवित्र रेणुका झील में सुबह करीब 4:00 बजे स्नान का सिलसिला शुरू हुआ। रेणुका झील में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

श्रद्धालुओं का कहना है कि कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा के दिन यहां स्नान करना बेहद शुभ है। ऐसी मान्यता है कि यहां स्नान करने से व्यक्ति पाप मुक्त हो जाता है। श्रद्धालुओं ने बताया कि वह कई पीढ़ियों से यह स्नान करने पहुंच रहे है। श्रद्धालुओं ने बताया कि माता रेणुका व भगवान परशुराम से उनकी भारी आस्था से जुड़ी हुई है।

इस तीर्थ स्थल पर आकर जो भी मन्नत उनके द्वारा रखी जाती है वह पूरी हो जाती। मेले के अंतिम दिन में रेणुका जी में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रेणुका व भगवान परशुराम के मंदिरों में शीश नवाया।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: