HNN/ बद्दी
बद्दी-नालागढ़ ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस ओबीसी सेल जिला सोलन के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह सैनी कांग्रेस को बाय-बाय कर आप में शामिल हो गए। आप के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की मौजूदगी में स्वर्ण सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। दून और नालागढ़ में पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों की नींद उड़ा रखी है।
स्वर्ण सिंह सैनी मौजूदा समय में बद्दी नालागढ़ ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष हैं और कांग्रेस ओबीसी सेल जिला सोलन के अध्यक्ष थे। इसके अलावा ऑल इंडिया मोटर ट्रांस्पोर्ट कांग्रेस के मैनेजिंग मैंबर व सैनी सभा बद्दी नालागढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं। स्वर्ण सिंह सैनी का आप में शामिल होना दून कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। स्वर्ण सिंह सैनी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और सैनी समुदाय के अलावा आम लोगों में उनकी अच्छी पैठ है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
स्वर्ण ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद्र केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर उन्होंने आप का दामन थामा है। कहा कि आप आम लोगों से जुड़ी पार्टी है और जनता के लिए जमीनी स्तर पर काम करती है। उन्होंने आप में शामिल होने के उपरांत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद्र केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि दून में आप को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group