बोले- पिछले 10 वर्षों में तानाशाही नीति पर चली भाजपा सरकार
HNN/ नाहन
भाजपा जनता के बीच जाकर अक्सर यह कहती है कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक देश में राज किया। मगर कोई काम नहीं किया। देश में जो बड़े-बड़े हॉस्पिटल, एम्स, आईआईटी, आईआईएम, बड़े-बड़े उद्योग, कारखाने तथा देश के लिए विभिन्न परियोजनाएं बनी है। वह कांग्रेस के शासन काल में ही बने हैं। उसके बाद प्रधानमंत्री ने इन योजनाओं को आगे बढ़ाया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यह उद्गार नाहन में इंडिया गठबंधन की संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने कहे। तोमर ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र को इस बार बड़ी जीत के साथ कांग्रेस वापसी कर रही है। गठबंधन संयुक्त रूप से जीत के लिए काम करेगी। इंडिया गठबंधन में सीपीआईएम, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के सभी पदाधिकारी विनोद सुल्तानपुरी को जीतने के लिए काम कर रहे हैं।
सीपीआईएम के जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि अगर देश को बचाना है, तो इंडिया गठबंधन को लाना होगा। साथ ही भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने कॉर्पोरेट कल्चर को बढ़ावा दिया है, जो देश की आम जनता के लिए खतरा है। उद्योगपतियों के करोड़ों रुपए के लोन माफ किए गए हैं।
यह चुनाव आम मुद्दों पर होना है, भाजपा ने 10 सालों में तानाशाही ही की हैं। भारत भुखमरी में 111 नंबर पर पहुंच गया है यह सरकारी आंकड़े हैं। भाजपा कहती है कि उसने 20 करोड़ लोगों को गरीबी से निकला है, तो वह 80 करोड़ लोगों की मुफ्त में अनाज कैसे दे रही है। भाजपा के काम में दिन रात का अंतर है। भाजपा नारा देती थी कि किसानों की आय दोगुना करेगी। मगर एक दशक में किसानों की आय लगातार घटती जा रही है।
आम आदमी पार्टी के गीता सिंह ने कहा कि भाजपा देश में अराजकता फैला रही है। अगर कोई भाजपा के खिलाफ बोलता है, तो उस पर सीबीआई और ईडी की रेड भाजपा करवाती है। 5 साल तक सांसद ने दलित लोगों की आवाज को संसद में तक नहीं उठाया। भाजपा राम के नाम पर लूट मचा रही है।
वहीं कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा अपने मन की बात देश की जनता पर ठोक रही है। जबकि जनता की आवाज को तानाशाही के चलते दबाया जा रहा है। भाजपा बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं पर कोई बात नहीं कर रहा है। किसान जब अपनी बात करना चाहते हैं, तो उन पर प्रतिबंध लगा दिए जाते हैं।
अब तक देश में हुए चार चरणों के चुनाव में भाजपा को निराशा लगी हाथ लगी है। इलेक्टरल बॉन्ड भाजपा का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। इस बार देश में पूर्ण बहुमत के साथ इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group






