लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

कांग्रेस की सरकार बनते ही नशा मुक्त होगा हिमाचल, भाजपा को लगेगी बूस्टर डोज़ -एन. के. पन्डित

PRIYANKA THAKUR | 17 मार्च 2022 at 2:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता एन. के. पन्डित ने मण्डी से जारी प्रैस बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही हिमाचल प्रदेश नशा मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम को हर हाल में लागू करके नशा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरा प्रयास करेगी। एन. के. पन्डित ने कहा कि भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया जिससे कि हिमाचल प्रदेश की महिलाओं में भाजपा सरकार के प्रति ज्यादा रोष है।

भाजपा सरकार ने केवल शराब के ठेकों को एक कमाई का साधन बनाने का काम किया है। पन्डित ने कहा कि शराब के ठेके खोलने का हमेशा महिलाओं ने विरोध किया है पर हिमाचल की भाजपा सरकार इस मुद्दे पर गूंगी बहरी मूक दर्शन बनकर तमाशा देख रही है। जिस से हज़ारों महिलाओं के घर उजड़ रहे हैं और प्रदेश का युवा नौजवान गुमराह हो रहा है। एन. के. पन्डित ने अपनी इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नवी खान, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष शकुंतला कश्यप के साथ-साथ राष्ट्रीय व हिमाचल प्रदेश के सभी आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सभी बड़े नेताओं का आभार प्रकट करते हुए सहयोग की अपील की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एन के पन्डित ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तीसरे विकल्प का कोई वजूद नहीं है। पहले भी तीसरे विकल्प के प्रयास पन्डित सुख राम, महेश्वर सिंह, महिंद्र सिंह, राजन सुशांत द्वारा किये गए, जो फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास कोई भी बड़ा या छोटा नेता प्रदेश में नहीं है आप पार्टी हिमाचल में जीरो है और जीरो ही रहेगी। उन्होंने कहा कि अभी पिछले साल जब आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में मण्डी, पालमपुर, धर्मशाला और सोलन में चुनाव लड़ा तो सभी प्रदेश वासियो ने देखा कि आप पार्टी 5 वोट से 100 वोट पर सिमट कर रह गयी।

एन. के. पन्डित ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार से हर वर्ग महंगाई और बेरोजगारी से दुखी और परेशान है। इस लिए हिमाचल के कर्मचारी, बागवान, किसान, महिलाएं, युवा नौजवान सब कांग्रेस सरकार की तरफ टकटकी लगाये बैठे है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनायेगी, इसमें कोई दो राय नहीं है। एन. के. पन्डित ने स्पष्ट शब्दों में भाजपा सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि 2022 के विधान सभा चुनावों में हिमाचल की जनता भाजपा सरकार को बूस्टर डोज़ लगाकर 8 सीटों और कांग्रेस पार्टी 60 सीटों पर भारी बहुमत के साथ विधान सभा में भेजेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]