Loading...

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह : निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नए चेहरों को मिलेगी जिम्मेदारी

By NEHA Published: 1 Oct 2024, 4:14 PM | Updated: 1 Oct 2024, 4:14 PM 1 min read

HNN/शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के लिए जल्द ही पार्टी में कर्मठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा है कि जो पदाधिकारी संगठन के कार्यो व इसकी बैठकों को समय नही दे पा रहें है उनकी जगह नए कर्मठ पदाधिकारी बनाएं जाएंगे।


प्रतिभा सिंह ने कहा है कि संगठन सर्वोपरि है और इसकी मजबूती के लिए पार्टी के सभी नेताओं पदाधिकारियों को एकजुटता से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय आलाकमान से इस बारे विस्तृत चर्चा की गई है और आलाकमान का स्पष्ट मानना है कि जो पदाधिकारी निष्क्रिय साबित हो रहें है उनकी जगह नए व कर्मठ  कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।


प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर जिला के पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगी। उन्होंने कहा कि  कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है इसलिए उन्हें मजबूती प्रदान करना उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने व भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार व षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान करते हुए कहा है कि हमें प्रदेश में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए देश की एकता व अखंडता को नुकसान पहुंचाने वालों से सचेत रहना होगा।