HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत नंदपुर भटोली गांव में एक एक्स सर्विसमैन द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान स्वरूप सिंह रंधावा (61) पुत्र सागर सिंह रंधावा निवासी नंदपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भिजवाया है। साथ ही सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि स्वरूप सिंह शराब पीने का आदी था। मंगलवार सुबह पड़ोस के एक व्यक्ति ने स्वरूप सिंह को फंदे पर लटके देखा। जिसके बाद उसने इस बाबत पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





