अर्जुन अवार्ड हासिल करने वालों में विकास ठाकुर देश के एकमात्र वेटलिफ्टर
HNN / हमीरपुर
शादी से पहले ही हिमाचल के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को बीते कल अर्जुन अवार्ड का तोहफा मिला है। अर्जुन अवार्ड हासिल करने वालों में हिमाचल के विकास ठाकुर देश के एकमात्र वेटलिफ्टर हैं। करीब आठ साल के बाद वेटलिफ्टिंग में किसी खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड मिल रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वह कल 2 दिसंबर को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। विकास ठाकुर लुधियाना में डॉ. प्रीति के साथ शादी करने जा रहे हैं। वह 5 दिसंबर को अपने पैतृक गांव में शादी की अन्य रस्मों को पूरा करेंगे और प्रीति भोज भी देंगे। खास बात यह है कि वह अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत देश के सबसे प्रतिष्ठित खेल अवार्ड मिलने के बाद करने जा रहे हैं।
वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने अगस्त माह में बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिलाया। इससे पहले 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता। 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिला चुके हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





