HNN/नाहन
हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस के छात्रों और शिक्षकों ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।इस दौरान आयोजित एक शोक सभा में समूह के अध्यक्ष रजनीश बंसल ने उन्हें एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान बताया।
वहीं समूह के उपाध्यक्ष विकास बंसल ने उन्हें याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया।संस्थान के निदेशक डा. गुरविंदर पाल सिंह ने कहा कि भारत ने एक महान, दूरदर्शी व्यक्ति खो दिया है, जिसने आधुनिक भारत के पथ को फिर से परिभाषित किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखा और भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज को सलाम किया।इस मौके पर डॉ. पूनम, प्रो. पूजा, प्रो. आदित्य, प्रीति ठाकुर, पीयूष, आर्यन ओंकार सिंह, प्रवेश, आदर्श और वंदना ने भी संबोधित किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group