HNN/ मंडी
जिला मंडी के करसोग-रामपुर मुख्य सड़क चजोल नाला (मंशाना) के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है।
मृतक की पहचान 36 वर्षीय लीलाधर पुत्र रामसरन निवासी गांव सेल, डाकघर सेरी बंगलो करसोग के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, युवक कार (एचपी30-7294) में सवार होकर अपने घर से कोटलु की तरफ जा रहा था। इस दौरान चजोल नाला के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। नागरिक चिकित्सालय करसोग में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की एसडीपीओ करसोग साईं दत्तात्रेय वर्मा ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





