लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

करसोग में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

PRIYANKA THAKUR | 2 दिसंबर 2022 at 10:16 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

जिला मंडी के करसोग उपमंडल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान प्रकाश चंद पुत्र नारायण सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रकाश चंद बजंतरी का कार्य करता था। वह घर से नाग देवता जोंग के लिए निकला था।

वीरवार दोपहर के समय एक व्यक्ति ने मंदिर के समीप प्रकाश को सड़क किनारे गिरा हुआ देखा और उसके परिजनों को तुरंत सूचित किया। परिजनों ने प्रकाश को उठाने की बहुत कोशिश की लेकिन शरीर में कोई हरकत ना होने के चलते वह उसे अस्पताल ले आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]