लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

करसोग में चार दिवसीय नाहवींधार मेला हुआ संपन्न

Ankita | 16 मई 2024 at 1:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

एसडीएम राज कुमार ने की समापन समारोह की अध्यक्षता

HNN/ मंडी

करसोग में 12 से 15 मई तक आयोजित किया जाने वाला चार दिवसीय नाहवींधार मेला विधिवत रूप से संपन्न हो गया। एसडीएम राज कुमार ने समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेले में सम्मिलित श्री नाग चवासी, बैंशी महादेव, नाग हुंगलू और शुशनी नाग को नजराना भेंट कर उनके मूल मंदिर स्थानों के लिए विदा किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यतिथि ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मनाए जाने वाले मेले राज्य की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। प्रदेश भर में आयोजित किए जाने वाले मेलों में देव संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें स्थानीय देवी देवताओं का आशीर्वाद प्रात हुआ और वे देव परंपराओं के भी शाक्षी बने है।

उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन से जहां ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मेलजोल का अवसर मिलता है वहीं मेलों के माध्यम से लोगो का स्वस्थ मनोरंजन भी होता है समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है। प्रदेश की देव संस्कृति के संरक्षण में हमारे मेले महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और युवा पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति से जोड़ने का कार्य भी मेलों के माध्यम से होता है।

समापन समारोह के अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला मंडल शकाहल की टीमों के मध्य रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम विजयी रही। इस अवसर पर नाहवींधार मेले के दौरान आयोजित की गई विभिन्न खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया।

मुख्यातिथि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनकी हौंसला अफजाही की। उन्होंने अपने संबोधन में मतदान का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने 1 जून 2024 को होने वाले आम लोकसभा चुनावों में मतदान के शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए करसोग विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी मतदाता अपने मताधिकार की शक्ति का प्रयोग कर साफ छवि वाले प्रत्याशी का चयन कर राष्ट्र को उन्नति के पथ पर आगे ले जाने में अपना योगदान दे अवश्य प्रदान करें। इस अवसर पर तहसीलदार करसोग कैलाश कौंडल ने मुख्यातिथि को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मनित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]