लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कंपनी में ड्यूटी के दौरान मशीन की चपेट में आया कामगार, गई जान

Ankita | 29 जुलाई 2024 at 1:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की एक स्थानीय कंपनी में ड्यूटी के दौरान एक कामगार मशीन की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय अभिषेक वर्मा निवासी सुराजमाजरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक जुड्डी बद्दी डीआईसी प्लाट नंबर 25 में स्थित स्टेसालिट कंपनी में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। ड्यूटी के दौरान वह मशीन की चपेट में आ गया। इससे वह बेहोश हो गया।

इसके बाद उसे बद्दी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां चिकित्सकों के उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एएसपी डॉ. अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]