कंगना को पद्मश्री अवार्ड मिलने के बाद इस प्रकार का बयान सोची समझी साजिश

BySAPNA THAKUR

Nov 12, 2021

HNN/ शिमला

देश की आजादी पर अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादित बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि उनका यह बयान गम्भीरता से लेना होगा।उन्होंने कहा कि कंगना को पद्मश्री मिलने के बाद इस प्रकार का बयान सोची समझी साजिश के तहत देश के स्वतंत्रता सेनानियों और देश को अपनी जान कुर्बान करने वाले उन महान नेताओं का देश की दी गई उनकी कुर्बानियों का अपमान है।

राठौर ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष से इस बारे अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है कि क्या वह इस बयान का समर्थन करते है। राठौर ने कहा कि इस प्रकार का कोई भी बयान कदापि सहन नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कंगना को इस पर देश से माफी मांगनी चाहिए।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: