लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऑनलाइन ट्रेडिंग के चक्कर में व्यक्ति ने गवाएं 53.50 लाख रुपए….

Ankita | 20 मार्च 2024 at 11:22 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस द्वारा लोगों को बार-बार ऑनलाइन ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है, परन्तु फिर भी लोग ठगी का शिकार होते ही जा रहे है।

मामला जिला मुख्यालय धर्मशाला के योल का है, यहां के एक व्यक्ति से शातिरों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 53.50 लाख रुपए ठग लिए है। पीड़ित व्यक्ति ने इस बाबत साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस को दी गई शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग का कार्य करता है। शातिरों ने उसे अपने झांसे में फंसाया और इंस्टीट्यूशनल अकाउंट के नाम पर फर्जी वेबसाइट बना दी। इसमें व्यक्ति ऑनलाइन ट्रेडिंग करते हुए पैसे जमा करवाता रहा और शातिर उसे ठगते रहे।

इस पर व्यक्ति ने ठगों पर विश्वास कर लिया और करीब 21 ट्रांजेक्शन के माध्यम से शातिरों के खातों में 53.50 लाख रुपये की राशि जमा करवा दी। ठगी का एहसास होने पर व्यक्ति ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। साइबर क्राइम थाना धर्मशाला के एएसपी प्रवीन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]