HNN/ मंडी
जिला मंडी के आईटीआई चौक पर एक ऑटो आग की भेंट चढ़ गया। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक, सुधीर कुमार निवासी सुहड़ा मोहल्ला बस स्टैंड की तरफ ऑटो ले जा रहा था।
इस दौरान अचानक ही ऑटो रुक गया। जैसे ही सुधीर कुमार ऑटो को देखने के लिए बाहर उतरा तो उसमें अचानक आग भड़क गई। ऑटो में भड़की आग को मौके पर मौजूद लोगों और साथ लगती आईटीआई के छात्रों ने रेत और पानी डालकर बुझाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कुछ ही देर में ऑटो जलकर राख हो गया। ऑटो के जलने से मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





