एसबीआई लेडीज क्‍लब की अध्‍यक्षा ने शिक्षा एवं पोषण के लिए प्रदान करी सहायता

By SAPNA THAKUR Published: 4 Dec 2022, 12:28 PM | Updated: 4 Dec 2022, 12:28 PM 1 min read

HNN/ धर्मशाला

एसबीआई लेडीज क्‍लब की अध्‍यक्षा अनिता खारा ने धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में अपने दौरे के दौरान सीओआरडी (चिन्‍मया ऑर्गेनाइजेशन फॉर रूरल डवलपमेंट) द्वारा संचालित पोषण सहायता कार्यक्रम के लिए सिधबाड़ी, धर्मशाला में 5 लाख रूपए की सहायता प्रदान की। पोषण कार्यक्रम गरीब लोगो एवं जिन्‍हें बढ़ापे, स्‍वास्‍थ्‍य कारणों एवं असमर्थता के कारण विशेष सहायता की आवश्‍यकता है, वाले लोगो के लिए शुरू किया गया है।

कार्यक्रम शिशुओं एवं माताओं पर भी ध्‍यान केन्द्रित करता है। सीओआरडी चिन्‍मया रूरल प्राइमरी हेल्थ केयर एंड प्रशिक्षण केंद्र की एक शाखा है, जो 1985 से सतत ग्रामीण विकास के लिए कार्य कर रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के 670 गांव और देश के अन्य हिस्सों के कई और गांव शामिल हैं। सीओआरडी प्रशिक्षण केंद्र के पास अपनी ग्रामीण विकास गतिविधियों के लिए एक मजबूत नेटवर्क है।

एसबीआई लेडीज क्लब की अध्यक्षा खारा ने क्षेत्र में समुदाय आधारित पोषण और स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए योगदान हेतु 5 लाख रुपये की सहायता प्रदान की। खारा ने बच्चों और महिलाओं तथा चिकित्सा कारणों या बुढ़ापे के कारण विशेष आवश्यकता वाले लोगों के स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण में सुधार के लिए सीओआरडी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।