एसपीयू मंडी में भरी जाएंगी पीएचडी की इतनी सीटें, इस दिन से होंगे साक्षात्कार…
HNN/ मंडी
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में पीएचडी में सीधे प्रवेश मिलेगा। जानकारी के अनुसार पीएचडी विषयों की कुल 40 सीटें भरने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे और इसके लिए आजकल आवेदन की प्रक्रिया चली हुई है।
बता दें 21 मार्च से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और एमबीए में पीएचडी के लिए 21 मार्च को सुबह 10:30 बजे मांडव कॉम्प्लेक्स में साक्षात्कार होंगे। इसके अलावा अन्य विषयों में पीएचडी की सीटों को भरने के लिए अलग से साक्षात्कार लिए जाएंगे।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय की प्रति-कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह ने बताया कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय में पहले से ही 40 विद्यार्थी पीएचडी कर रहे हैं और अब इतनी ही और सीटें बिना प्रवेश परीक्षा के भरी जाएंगी।
उन्होंने बताया पीएचडी में उन्हीं अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा जो यूजीसी नैट, यूसीसी-सीएसआईआर, आईसीएमआर या भारत सरकार की ओर से प्रायोजित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। पीएचडी के लिए एमबीए, बाेटनी, कैमिस्ट्री, जूलॉजी, फिजिक्स और हिस्ट्री विषयों के लिए प्रवेश दिया जाएगा।