लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एसडीएम गोहर ने मतदान जागरूकता के लिए लॉन्च किया मण्डयाली गीत

PARUL | 14 मई 2024 at 2:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

एसडीएम गोहर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नाचन लक्ष्मण सिंह कनेट ने आगामी 1 जून को होने जा रहे लोकसभा चुनाव-2024 के लिए मतदाता जागरूकता को आज एक गाना जारी किया। नाचन विधानसभा में मतदाता जागरूकता अभियान “मा भी पाणा वोट” के अन्तर्गत व्यवस्थित स्वीप) कार्यक्रम के नोडल अफसर पवनजीत कश्यप द्वारा लिखित और गाया हुआ गीत “सुण लौ सारे मंडियां दे वोटरो वोट देणा जरूर” गाने का वीडियो जारी किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मण्डयाली बोली में तैयार यह वीडियो गाना जहां लोगों का मनोरंजन करेगा तो वहीं मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने का भी प्रयास करेगा। इस मौके पर उन्होंने साथ ही कहा कि नाचन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता आगामी 1 जून को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि इस गाने को स्वीप टीम नाचन के नोडल अधिकारी पवनजीत कश्यप लिखा और गाया है। प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने गीत के संगीत को व्यवस्थित और रिकॉर्ड किया है। जबकि वीडियो एडिटिंग प्रह्लाद स्टूडियो नेरचौक द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता पर आधारित इस गाने को एसडीएम गोहर और 28 स्वीप नाचन के फेसबुक पेज के अतिरिक्त यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है।

एसडीएम ने बताया कि इससे पहले भी स्वीप टीम द्वारा दो मतदान गीत तैयार किए गए थे जो पिछले महीने लॉन्च किए गए थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषा मे तैयार गीत और कार्यक्रम आसानी से लोगों को कनेक्ट करते हैं। इसी वजह से नाचन में “मा भी पाणा वोट” थीम के आधार पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]