HNN/ नाहन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई द्वारा प्लेकार्ड के माध्यम से प्रदेश के युवाओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। हिमाचल प्रदेश में 1 जून को अंतिम चरण में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु प्रदेशभर में ‘युवा मतदाता जागरूकता अभियान’ चलाया जा रहा है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री मनीष बिरसान्टा ने बताया कि भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों में से एक है। ‘जनता की सरकार, ‘जनता के द्वारा और जनता के लिए’ की धारणा तभी सच होती है जब पूरा देश चुनाव प्रक्रिया में भाग लेता है। लोकतंत्र के सच्चे स्वरूप में, सभी नागरिक देश का भविष्य तय करने के लिए एक साथ आते हैं और इस प्रकार अपना भविष्य तय करते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वोट देने का अधिकार देश के नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने और बहुमत के साथ सामूहिक रूप से निर्णय लेने की शक्ति देता है, जिनके बारे में वे सोचते हैं कि वे देश के सर्वोच्च पद को संभालने और इसके साथ आने वाली जिम्मेदारियों को निभाने के लिए पर्याप्त रूप से जिम्मेदार हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





