लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एचपीयू में बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू….

PARUL | 18 मई 2024 at 10:35 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र प्रवेश परीक्षा आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन 6 जून तक लिए जाएंगे। विवि के एडमिशन पोर्टल www.nadmissions.hpushimla.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

बीएड की का प्रोस्पेक्टस और प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही सभी निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के बीएड कोर्स के लिए 20 जून को बीएड प्रवेश परीक्षा होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विवि के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि बीएड में 85 फीसदी सीटें मूल हिमाचली के लिए आरक्षित रहेंगी। 15 फीसदी सीटों को बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों से भरा जाएगा। बीएड में प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र टेलीफोन नंबर 0177-2833648,2830891 पर संपर्क किया जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]