Loading...

एचपीयू ने जारी की यूजी अंतिम वर्ष की परीक्षाओं की डेटशीट, इस दिन से होंगी शुरू….

By Ankita Published: 21 Mar 2024, 11:57 AM | Updated: 21 Mar 2024, 11:57 AM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने संबद्धता प्राप्त काॅलेजों में स्नातक (बीए,बीएससी व बीकॉम) अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। बता दें विस्तृत डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।

28 मार्च से यूजी डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बी कॉम और शास्त्री की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी जो 8 मई तक चलेंगी। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी केवल अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी की है और स्नातक प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं की डेटशीट अभी जारी नहीं की है।

विवि की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं प्रदेश भर में स्थापित किए 157 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जानी है। इसमें करीब तीस हजार विद्यार्थी भाग लेंगे।

Tags: