लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एक सप्ताह से लापता चल रहे दो चचेरे भाइयों के शव बरामद , घर में पसरा सन्नाटा

PRIYANKA THAKUR | 8 नवंबर 2021 at 10:39 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

राजधानी शिमला में करीब एक सप्ताह से लापता चल रहे दो चचेरे भाइयों का शव बरामद हुआ है। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय रजनीश पुत्र राम जी वर्मा और 23 वर्षीय देवी चंद पुत्र धनीराम निवासी अर्की के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रजनीश और देवी चंद अपने दोस्त के घर रिटायरमेंट कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान वह दोनों अचानक लापता हो गए।

पुलिस ने दोनों को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। वही बलदेयां-घराटनाला सड़क पर ठेला मोड पर पुलिस को एक वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा पड़ा मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह दोनों शव इन दोनों युवको के पाए गए। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]