एक सप्ताह से लापता चल रही महिला का शव नहर से बरामद

BySAPNA THAKUR

Nov 23, 2021

HNN/ नालागढ़

क्षेत्र से गायब महिला का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। बता दें कि महिला 1 सप्ताह पहले घर से अचानक लापता हो गई थी जिसकी शिकायत पुलिस थाना में भी दर्ज करवाई गई थी। इसी बीच महिला का शव पंजाब के पटियाला नहर से बरामद हुआ।

महिला का शव यहां कैसे पहुंचा पुलिस इसकी हर पहलू से जांच कर रही है। बता दें कि नालागढ़ से 14 नवंबर को उक्त महिला अचानक गायब हो गई थी। परिजनों द्वारा महिला की तलाश की गई परंतु उसका कहीं से कुछ पता नहीं चल पाया।

जिसके बाद परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस थाना नालागढ़ में दर्ज करवा दी। अब 1 सप्ताह बाद महिला का शव पंजाब के पटियाला में स्थित नहर से बरामद हुआ है। वहीं जिला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। नालागढ़ के डीएसपी अमित यादव ने पुष्टि की है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: