ऊर्जा मंत्री और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत नाकाम

BySAPNA THAKUR

Dec 22, 2021

HNN/ पांवटा

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। बीते रोज जब एसडीएम विवेक महाजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को मनाने का प्रयास किया तो प्रदर्शकारियों ने धरना समाप्त करने से साफ इंकार कर दिया।

वही, बुधवार को प्रदेश ऊर्जा मंत्री भी प्रदर्शनकारियों से मिले लेकिन उन्होंने धरना ख़त्म करने से मना कर दिया, जिससे बातचीत विफल हो गई। बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री ने सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि वे प्रयास कर रहे हैं कि पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में डेपुटेशन पर तीन दिन के लिए रेडियोलॉजिस्ट भेजा जाए।

लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इस बात से साफ-साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जानी चाहिए जिससे दूरदराज क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि जब तक रेडियोलॉजिस्ट की स्थाई नियुक्ति नहीं होती प्रदर्शन जारी रहेगा।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: